आज का फैशन टिप्स: शरीर के हिसाब से कौन से फैब्रिक की साड़ियां आप पर लगेंगी बेस्ट, जानिए यहां...

...yours CHOICE always BESTमहिलाएं साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं। किसी खास मौके पर अक्सर महिलाएं साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। ऑफिस की पार्टी हो या फिर कोई पारिवारिक कार्यक्रम, पूजा पाठ से शादी समारोह तक साड़ी हर मौके पर परफेक्ट लुक देती है। आम महिलाओं से लेकर फिल्मी हस्तियों तक में साड़ी का क्रेज है। महिलाएं साड़ी पहनना तो पसंद करती हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि उनके शरीर के शेप व टाइप के मुताबिक किस तरह की साड़ी उन पर परफेक्ट लगेगी। अक्सर महिलाएं खुद भी महसूस करती हैं कि उनके ऊपर कुछ फैब्रिक की साड़ियां अधिक सूट करती हैं और किसी साड़ी में वह अधिक मोटी या कम हाइट की दिखती हैं। ऐसे में साड़ी खरीदने से पहले आप को यह पता होना चाहिए कि आपके शरीर की बनावट के मुताबिक किस तरह की साड़ी   परफेक्ट लुक देगी।

चलिए जानते हैं कौन से फैब्रिक की साड़ियां आपके बाॅडी टाइप पर बेस्ट लगेगी...

पतली लड़कियों के लिए साड़ी

अगर आप स्किनी बॉडी टाइट हैं तो कई सारे फैब्रिक की साड़ियां आप को और अधिक पतला दिखा सकती हैं। ऐसे में अधिक पतली लड़कियों को साड़ी के फैब्रिक का चयन सोच समझ कर करना चाहिए। स्किन बॉडी टाइप वाली लड़कियां कॉटन की साड़ी, सिल्क या ऑर्गेंजा साड़ियों का चयन कर सकती हैं। यह साड़ियां आपके फिगर को अधिक प्रभावी देखा सकते हैं। पतली होने के साथ ही अगर आप लंबी भी हैं तो हैवी बाॅर्डर वर्क वाली साड़ियां पहनें। वहीं अगर आप पतली तो हैं लेकिन लंबाई अधिक नहीं है तो बोल्ड प्रिंट्स की साड़ियां न पहनें। थिन बॉर्डर की साड़ियों का चयन कर सकती हैं।

प्लस साइज बॉडी शेप

जो महिलाएं ओवर वेट होती हैं या जिनकी बॉडी टाइप प्लस साइज होता है, उन्हें शिफाॅन, सैटन, लिनन और सिल्क फैब्रिक का साड़ियां पहननी चाहिए। यह आपके मोटे शरीर को बैलेंस लुक दे सकती हैं। वहीं मोटी लड़कियों को काॅटन या ऑर्गेंजा फैब्रिक की साड़ियों को पहनने से बचना चाहिए। इस तरह की साड़ियां आपके शरीर को अधिक फूला हुआ दिखाती हैं। प्लस साइज की महिलाएं पतले दिखने के लिए साड़ी के साथ ही ब्लाउज डिजाइन पर भी ध्यान दे सकती हैं, जैसे फुल स्लीव्स ब्लाउज, सिल्क और हैंडलूम साड़ियों को कैरी करके खूबसूरत दिख सकती हैं।

पियर शेप बॉडी

जिन महिलाओं के शरीर का निचला हिस्सा हैवी और ऊपरी भाग पतला होता है, उनकी पियर शेप बाॅडी होती है। इस तरह के शरीर के शेप में कमर कर्वी होती है। इसमें पियर शेप बाॅडी पर आपको फिगर बैलेंस करने के लिए शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ियों का चयन करना चाहिए। यह आपके बॉडी कर्व्स को अच्छे से हाइलाइट करती है। इस तरह के बॉडी टाइप वाली महिलाएं बोल्ड कलर और बॉर्डर वाली साड़ियों से खुद को स्टाइल करें। शिफॉन की साड़ी पहन रही हैं तो सीधा पल्लू अधिक आकर्षक लगेगा।

एप्पल शेप बॉडी

वह महिलाएं जिनके सीने से पेट और हिप एरिया ज्यादा भारी होता है, उन्हें एप्पल शेप कहते हैं। ऐसी महिलाओं को टमी फैट को छुपाने के लिए सिल्क फैब्रिक की साड़ियां पहननी चाहिए। जॉर्जेट और शिफॉन की साड़ियों से भी खुद को स्टाइल कर सकती हैं। हो सके तो नेट की साड़ियां न पहने, क्योंकि नेट की साड़ी बैली फैट को अधिक हाइलाइट करती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बुज़ुर्गों को खाने में खासकर जब वे “भूख नहीं है” कह कर मना कर देते हैं।

रहस्यमयी शार्क 1627 से जीवित है

कॉफी के प्रकारों के लिए शुरुआती गाइड: बुनियादी बातों को समझना...