फैशन के वो सुपर टिप्स जो आपको इंडियन आउटफिट में देंगे 'स्लिम लुक'!...
कपड़े का रंग ध्यान से चुनें...
डार्क कलर में हर लड़की पतली लगती है। लाइट कलर्स जहां आपके फ्लैब को उभारकर आपको और बल्की दिखाते हैं वहीं, डार्क कलर्स इन्हें छिपाकर आपको स्लिम लुक देते हैं। चाहे साड़ी हो या सूट, प्लस साइज़ लड़कियां हमेशा डार्क कलर्स के आउटफिट चुनें।
बॉडी टाइप के हिसाब से चुनें फैब्रिक...
किसी भी आउटफिट का फैब्रिक आपके लुक को संवारने और बिगाड़ने दोनों का काम करता है. एक सही फ्रैबिक आपको परफेक्ट लुक देता है. अगर आप भी प्लस साइज़ हैं, तो हमेशा ऐसे क्रेप, सैटिन, शिफॉन या जॉर्जेट जैसे हल्के फैब्रिक चुनें. अगर आप सिल्क पहनना चाहती हैं, तो लाइटवेट सिल्क चुनें. हैवी सिल्क कीसाड़ियों को पहनने से बचें. लायक्रा या स्पैन्डेक्स जैसे फ्रैबिक अवॉइड करें। अगर बॉडी के किसी एक हिस्से से आपको चर्बी कम करनी है तो फैट ट्रिमर बेल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये फैट ट्रिमर बेल्ट किसी एक जगह की चर्बी कम करने में सहायक होगी।
स्ट्राइप्स का रखें ध्यान...
अगर आप स्लिम और लंबा लुक चाहती हैं तो आप सिर्फ वर्टिकल स्ट्राइप वाली साड़ी या सूट ही पहनें। ये आपको स्लिमिंग इफेक्ट देने के साथ ही लंबा भी दिखाएगा। कभी भी हॉरिजॉन्टल स्ट्राइप्स ना पहनें इसमें लड़कियां छोटी और मोटी नज़र आती हैं।
हर लड़की अगर अपनी शॉपिंग करनें से पहले ये जान लें और इन बातों का ख्याल रखे तो उसकी शॉपिंग भी जल्दी हो जाएगी। और उसे बेस्ट कपड़े मिलेंगे जिसमें वो स्लिम एंड स्टाइलिश दिखेंगी।
रखें इन टिप्स का भी ध्यान
अनारकली आपको पतला दिखाती है. इसलिए ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है. इसके अलावा, ए-लाइन कुर्ता भी एक अच्छी चॉइस है. फिटेड कपड़ों से बचें. फ्रिल्स वाली साड़ी, कुर्ता या सूट ना पहनें. अगर आप साड़ी या लहंगा पहन रही हैं, तो इसके साथ लॉन्ग स्लीव्स वाले ब्लाउज़ कैरी करें. इससे आपको स्लिम लुक मिलता है. हमेशा पतली बॉर्डर वाली साड़ी या लहंगे पहनें। अगर स्लिम लुक के साथ वेट लॉस भी करना है और एक्सरसाइज करने में समस्या हो रही है तो बाबा रामदेव का ट्विस्टर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बॉडी कर्व्ज के लिए काफी अच्छा होगा।
# आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Comments
Post a Comment