कॉफी में मिलाएं एक चुटकी हल्दी, वेट लॉस से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, आपको मिलेंगे फायदे...
कॉफी में मिलाएं एक चुटकी हल्दी, वेट लॉस से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, आपको मिलेंगे फायदे...
हल्दी कॉफी एक हेल्थ फोकस्ड पेय पदार्थ है, जिसे कॉफी के स्ट्रांग फ्लेवर और हल्दी के औषधीय गुणों को मिलाकर तैयार किया जाता है। करक्यूमिन का सेवन शरीर के वजन को कम करता है। वहीं कैफीन शरीर की चर्बी घटाने में मदद करती है।
कॉफी का स्वाद को महक हर किसी को लुभाती है। इसी के चलते अधिकतर लोग दिन की शुरूआत चाय की जगह कॉफी की एक प्याली से करते हैं। इसे पीने के बाद लोग खुद को एक्टिव और एनर्जी से भरपूर महसूस करने लगते हैं। अगर आपकी गिनती भी उन लोगों में होती है, जो कॉफी लवर हैं, तो इस बात चुटकी भर हल्दी को मिलाकर इसे और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है। करक्यूमित कंपाउड से भरपूर हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी.इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसे जब कॉफी के साथ मिलाया जाता है तो एके पावरफुल कॉम्बीनेशन तैयार हो जाता है। इन दो सुपरफूड्स को मिलाकर से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। अगर आप वेटलॉस जर्नी पर है, तो ये पेय पदार्थ आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
हल्दी कॉफी एक हेल्थ फोकस्ड पेय पदार्थ है, जिसे कॉफी के स्ट्रांग फ्लेवर और हल्दी के औषधीय गुणों को मिलाकर तैयार किया जाता है। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एंटी.इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले गुणों से भरपूर है। हल्दी कॉफी से सुबह की ऊर्जा बनी रहती है और इससे स्वास्थ्य को कई फायदे प्रदान मिलते है।
ये उन लोगों के लिए विशेष रूप से हेल्दी विकल्प है है जो स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक पेय की तलाश में है...
हल्दी वाली कॉफी के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं...
1. एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर :
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन कंपाउंड पूरे शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव करक्यूमिन की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। इसके अलावा कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे गठिया और मांसपेशियों में दर्द जैसी स्थितियों के प्रबंधन के लिए फायदेमंद हो सकता है।
2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर :
हल्दी और कॉफी दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं। एक्सपर्ट के अनुसार कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड होता है, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम कर देता है। एंटीऑक्सीडेंट जर्नल में रिसर्च के अनुसार, करक्यूमिन में एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि होती है जो ऑक्सीडेटिव तनाव के स्तर को कम करती है। यह शक्तिशाली संयोजन सेलुलर मरम्मत का समर्थन करता है और समय से पहले बूढ़ा होने के जोखिम को कम कर सकता है।
3. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है :
हल्दी का सेवन करने से सर्दियों से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। एक्सपर्ट के अनुसार इसकी जीवाणुरोधी, एंटीवायरल और एंटीफंगल प्रॉपर्टीज़ इसे संक्रमण, सर्दी और मौसमी फ्लू से लड़ने के लिए मज़बूत बनाती हैं। ट्रेंड्स इन फ़ूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित शोध के अनुसार कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड और कैफ़ेस्टोल जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत बनाए रखने में मदद मिलती है।
4. पाचन में सुधार लाए :
हल्दी बाइल प्रोड्क्शन को उत्तेजित करती है, जिससे वसा के टूटने में सहायता मिलती है और पाचन सुचारू रहता है। हल्दी को जब कॉफ़ी के साथ मिलाया जाता है, तो इससे पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे सूजन और अपच को कम करने में मदद करता है। साथ ही आंत के स्वास्थ्य को बनाए रखता है।
5. मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है :
कॉफी में मौजूद कैफीन फोकस और सतर्कता को बेहतर बनाता है। वहीं हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन मस्तिष्क की सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों को रोकने में मदद करता है। एक्सपर्ट के अनुसार हल्दी और कॉफी को मिलाकर पीने से मेमोरी बूस्ट होती है और भावनात्मक स्वास्थ्य उचितबना रहता है।
6. स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देता है :
एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण मुंहासों को कम करते हैं। इससे त्वचा पर बढ़ने वाली लालिमा को कम कर सकते हैं और त्वचा की रंगत को भी निखार सकते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार कॉफी से ब्लड का सर्कुलेशन उचित बना रहता है। इससे त्वचा की कोशिकाओं को पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है, जिससे त्वचा की चमक बनी रहती है।
7. वेटलॉस में मिलती है मदद :
हल्दी वाली कॉफी शरीर की चर्बी कम करने में भी मदद करती है। करक्यूमिन का सेवन शरीर के वजन को कम करता है। वहीं, कॉफ़ी में मौजूद कैफीन वजन और शरीर की चर्बी घटाने में मदद करता है।
जानें हल्दी कॉफी कैसे करें तैयार :
इसे बनाने के लिए हमें चाहिए...
# तैयार कॉफी 1 कप
# हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच
# काली मिर्च 1 चुटकी
# दालचीनी पाउडर 1/4 चम्मच
# नारियल का तेल 1/2 चम्मच
# दूध 1/2 कप
जानें हल्दी कॉफी तैयार करने के स्टेप्स...
# एस्प्रेसो, फ्रेंच प्रेस या ड्रिप का उपयोग करके अपनी कॉफी तैयार कर लें।
# एक बाउल लेकर उसमें हल्दी पाउडर, काली मिर्च और दालचीनी मिलाएं।
# इस मिश्रण को गर्म कॉफी में डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
# क्रीमी टैक्सचर के लिए इसमें नारियल का तेल डालें और झागदार फिनिश के लिए कुछ देर ब्लैंड करें।
# अगर चाहें, तो लैटे स्टाइल ड्रिंक के लिए उपर से गर्म दूध एड कर सकते हैं।
एक्सपर्ट के अनुसार रोज़ाना 1 कप हल्दी कॉफी का सेवन काफी है। शरीर में करक्यूमिन की अधिकता से बचने के लिए प्रति सर्विंग में आधे चम्मच से ज़्यादा हल्दी पाउडर का इस्तेमाल न करें। यदि आप इसे अधिक मात्रा में पीते हैं, तो इससे कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
1) पाचन संबंधी समस्याएं.
2) गॉलब्लैडर की समस्याएं.
3) एलर्जी का होना.
4) ब्लड थिनिंग प्रॉपर्टीज़.
5) आयरन अवशोषण.
Comments
Post a Comment